लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ की सड़कों पर सिग्नल लाइट में गड़बड़ी का खामियाजा आम वाहन सवार भुगत रहे हैं। ग्रीन सिग्नल होने के इंतजार में वाहनों की लंबी कतार लग रही है। ऐसे में ट्रैफिक जाम में फंसकर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। सिकन्दरबाग और डीएसओ चौराहे शनिवार को सिग्नल में गड़बड़ी के चलते चोक रहे। इस दौरान वाहन सवार जाम में फंसकर परेशान नजर आए। सिकन्दरबाग चौराहे पर दोपहर करीब तीन बजे सिग्नल बंद रहा। कुछ देर बाद ट्रैफिक कर्मियों ने मैनुअल तरीके से ट्रैफिक का संचालन करके रास्ता साफ कराया। यही हाल कैंट स्थिति डीएसओ चौराहे पर रहा। जहां चौराहे पर लगा सिग्नल लाइट बंद रहा। यहां पर ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती नहीं होने से वाहन सवार सिग्नल लाइट चालू होने के इंतजार में खड़े रहे। इस दौरान वाहनों की कतारें लग गईं। जिससे बाइक और कार सवारों को खासी दिक्कत हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.