आगरा, दिसम्बर 17 -- थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के रानी डामर गांव में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक की शिनाख्त के बाद परिवारीजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रानी डामर गांव में बुधवार की शाम एक युवक का शव पेड़ पर लटके होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की शिनाख्त 33 वर्षीय केशव पुत्र कालीचरन निवासी रानी डामर, थाना सिकंदरपुर वैश्य के रूप में हुई। युवक को मृत देख परिवार में कोहराम मच गया। फील्ड यूनिट ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.