लातेहार, फरवरी 24 -- चंदवा, प्रतिनिधि। सिकनी स्थित फुटबॉल मैदान में मंगलवार को अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति के तत्वावधान में माता शबरी जयंती सह भुइयां मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व चंदवा पश्चिमी जिप सदस्य सरोज देवी ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ममता भुइयां, विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष पूनम देवी, मुखिया फुलजेंसिया टोप्पो, अनिता भगत, पुष्पा देवी, पंसस अनीता देवी, अवधेश यादव समेत कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माता शबरी के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई। समिति की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में ममता भुइयां ने कहा कि रामायण में माता शबरी की भक्ति का विशेष महत्व है। जो हमें भक्ति, प्रेम और समानता का संदेश देता है। जिप अध्यक्ष पूनम देवी एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.