अररिया, मार्च 8 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी प्रखंड के चार पैक्स में आगामी 18 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे और आखिरी दिन पैक्स अध्यक्ष पद पर व सदस्य पद के लिए कुल 23 उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं मजरख पैक्स के लिए पैक्स अध्यक्ष पद पर एक हीं नामांकन पर्चा दाखिल किया गया है। इस तरह नामांकन पत्र सही भरा गया तो मजरख पैक्स पर निर्विरोध अध्यक्ष का चयन कर लिया जायेगा। वहीं मुरारीपुर पैक्स में अध्यक्ष पद पर दो। कौआकोह पैक्स के लिए चार व बेंगा पैक्स के लिए अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। शनिवार को नामांकन का आखिरी दिन नामांकन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से तीन बजे शाम तक चली। बीडीओ परवेज आलम ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा नौ मार्च व 10 मार्च को की जाएगी। अभ्यर्थियों का न...