अररिया, मार्च 17 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी थाना क्षेत्र के गदहकाट गांव में रविवार की शाम नेपाल से ला रहे 11 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक को भी जब्त किया है। थानेदार रौशन कुमार सिंह ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से शराब लेकर गदहकाट होकर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताए गए जगह गदहकाट वार्ड संख्या 9 पहुंचा तो देखा की एक व्यक्ति बाइक से नेपाल की ओर से आ रहे हैं। पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया तो वह और तेजी से बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ लिया है। बाइक की तलाशी के दौरान 30 बोतल नेपाली और छह बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया है। इस प्रकार 11.25 लीटर शराब बरामद किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.