अररिया, अगस्त 27 -- अररिया। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 69 लीटर नेपाली शराब जब्त की। मंगलवार की रात बाह्य सीमा चौकी लेटी एवं पीरगंज के जवानों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित गश्ती के दौरान यह कार्रवाई की। लेटी चौकी के जवानों को सीमा स्तंभ संख्या 163 के समीप भारतीय सीमा की ओर कुछ संदिग्ध सामान पड़ा दिखाई दिया। जांच के दौरान प्लास्टिक के बोरे-बैग से 300 मिलीलीटर क्षमता वाली नेपाली शराब की 90 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 27 लीटर थी। रात और अंधेरा होने के कारण मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। इसी कड़ी में पीरगंज चौकी के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 165/2 के समीप झाड़ियों के पास संदिग्ध सामान बरामद किया। जांच करने पर उमंगा ब्रांड की 300 मिलीलीटर ...