अररिया, मई 28 -- सिकटी। एक संवाददाता सीमावर्ती प्रखंड क्षेत्र सिकटी में गुरूवार को ईद-उल-अजहा यानि बकरीद का पर्व शांति व सद्भावना के माहौल में मनाया गया। सिकटी, बरदाहा, पड़रिया, लेटी, बारुदह, दहगांव, कुचहा, खोरागाछ, पीरगंज, पोखरिया बैरगाछी सहित विभिन्न ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने साफ सुथरे कपडे़ पहन सजधज कर ईदगाह पहुंचे। यहां ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। इस दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए सिकटी व बरदाहा थानाध्यक्ष सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व सशस्त्र बल गस्ती करते देखे गये। यह भी पढ़ें- सिकटी: शांति व सदभावपूर्ण माहौल में मना बकरीद का त्योहार यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहा यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण माहौल में अदा की नमाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...