कुशीनगर, मार्च 20 -- कुशीनगर। हाटा विधानसभा क्षेत्र में छोटी गंडक नदी पर सिकटिया बनटोलवा घाट पर पक्के पुल के निर्माण को मंजूरी मिल गयीहै। प्रदेश सरकार ने इसके लिएRs.19 करोड़ 24 लाख की वित्तीय स्वीकृति भी दे दी है। ग्रामीण काफी दिनों से इसके लिए संघर्ष कर रहे थे। हाटा विधायक मोहन वर्मा की पहल पर पुल को मंजूरी मिली है। क्षेत्रीय जनता में हर्ष का माहौल है। हाटा विधायक मोहन वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पूर्ववर्ती सरकारों में जहां केवल आश्वासन दिए जाते थे, वहीं वर्तमान सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें धरातल पर उतार रही है। सेतु निर्माण से मुहम्दा जमीन सिकटिया, परसौनी, लंगड़ी, पिपरा, पुरैनी, विजयपुर चौराहा सहित दर्जनों गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे आवागमन सुगम होगा तथा समय और धन दोनों की बचत होगी। विधायक ...