देवघर, फरवरी 25 -- चितरा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सिकटिया बराज के सबसे ऊपरी हिस्से (ग्रेनाइट क्राउन) पर मानसिक रोग पीड़ित एक युवक चढ़ गया और नीचे उतरने से इंकार कर दिया। ऊंचाई पर खड़े युवक की हरकतों से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और किसी अनहोनी की आशंका से लोगों की भीड़ जुटने लगी। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के हेठबहियार निवासी जितेंद्र सोरेन के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा था और जब उसे नीचे उतरने के लिए कहा गया तो वह बार-बार कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही सारठ अंचलाधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा तथा चितरा थाना के एएसआई निर्भय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन, परिजन और स्थानीय लोगों ने संयम और सूझबूझ का परिचय देते ह...