बगहा, मार्च 8 -- सिकटा(पश्चिम चम्पारण)। सिकटा थाने के सिरिसिया गांव के पश्चिम सुब्बा यादव के बगीचे में शनिवार की सुबह किशोर व किशोरी का शव एक ही दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। जानकारी फैलते ही घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना पर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर राजीव कुमार व थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल की बैरिकेडिंग करा दी। एसडीपीओ ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलवाया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य व सैंपल इकट्ठे किये। एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल टीम ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। दोनों के परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की गई है। पैर में सरसो व मसूर के पत्ते लगे हुए थे। शरीर पर जख्म के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.