बगहा, अप्रैल 16 -- सिकटा (पश्चिम चम्पारण) आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने मंगलवार रात किशनगंज के नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन की ससुराल सिकटा के सोनारपट्टी में छापेमारी की। ईओयू के पुलिस उपाधीक्षक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में आई टीम ने करीब दो घंटे तक जांच की और थानाध्यक्ष के परिजनों से पूछताछ की।ईओयू की टीम मंगलवार रात नौ बजे थानाध्यक्ष के ससुर बैद्यनाथ प्रसाद श्रीवास्तव के सोनारपट्टी स्थित आवास पर पहुंची। टीम ने रात 11 बजे तक पूरे घर की तलाशी ली और ससुर, सास व चचेरे ससुर से पूछताछ की। यह भी पढ़ें- किशनगंज थानेदार से ईओयू कार्यालय में बुला कर पूछताछ होगी इस दौरान स्थानीय प्रशासन के तौर पर मैनाटांड पुलिस अंचल के इंस्पेक्टर राजीव कुमार, बीडीओ अजीत कुमार रौशन और सिकटा थाने की प...