बगहा, फरवरी 26 -- सिकटा। एसएसबी,सिकटा ने बुधवार को सिकटा-भिस्वा(नेपाल)बॉर्डर के नजदीक से बाइक पर लदे गांजा समेत एक नेपाली तस्कर को धर-दबोचा। तस्कर परसा(नेपाल)जिले के पोखरिया थाने के भिस्वा गांव निवासी स्व.कमल महतो के पुत्र नन्दू महतो (42) है। एसएसबी ने जब्त गांजा व बाइक समेत तस्कर को कार्रवाई हेतु सिकटा थाने को सौंप दी। प्रभारी थानाध्यक्ष सह एसआई निधि कुमारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर तस्कर को जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.