बगहा, दिसम्बर 6 -- सिकटा,एक संवाददाता। प्रखंड के सुगहांभवानीपुर,बलथर व मसवास उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय समेत झुमका उर्दू उच्च माध्यमिक विद्यालय दो शिफ्ट में चल रहे हैं।इसका कारण कमरों का अभाव बताया जा रहा है। इससे बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह 6.30 बजे कक्षा एक से आठवीं तक के छात्र ठिठुरते हुए आ रहे हैं। हाजिरी का डर उन्हें सता रहा है। हाजिरी कटने पर पोशाक व छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित होना पड़ेगा। दो दिन पहले सुगहांभवानीपुर में तीसरे वर्ग का छात्र प्रिंस कुमार ठंढ से कांपते हुए गिर गया था। इसे लेकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।तुरंत आग जलाकर उसे गर्मी पहुंचाया गया। यह स्थिति एक सप्ताह पहले भी एक छात्र के साथ हुई थी।जिससे ग्रामीणों में शिक्षा विभाग के आलाधिकारी के खिलाफ आक्रोश है।ग्रामीण करीमन पटेल,सोनालाल साह,भोज ठाकुर,नन्दू पटेल,महेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.