पीलीभीत, अप्रैल 6 -- बरेली में हुए हादसे में जहनाबाद के युवक की मौत के बाद जब उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गई। सिकंदर पिछले काफी समय से उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहकर नौकरी कर रहा था। इस दौरान ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गई। रविवार को बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के बड़ा बाईपास पर खड़े टैंकर में पीछे से बोलेरो और बाइक टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर चक्रतीर्थ निवासी सिकंदर भी शामिल था। सिकंदर की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली। परिजन बदहवास हो गए। सूचना मिलते ही परिजन रविवार शाम को ही बरेली के लिए रवाना हो गए थे। मृतक के पिता दुर्गेश कुमार ने बताया कि सिकंदर पिछले काफी समय से उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहकर ड्राइवरी का काम करता था। उसकी अपने पिता ...