लखीसराय, मार्च 2 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरा विधायक सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर हम के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के राज्य में प्रस्तावित शराबबंदी कानून में संशोधन का पुरजोर समर्थन किया है। रविवार को अपने गृह जिला लखीसराय के संतर मुहल्ला स्थित आवास पर पहुंचे प्रफुल्ल मांझी ने बताया कि कानून का उद्देश्य समाज में सुधार लाना है। इसलिए इसे अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने की आवश्यकता है। शराबबंदी से सामाजिक स्तर पर काफी फायदा भी हुआ है जो स्पष्ट दिख रहा है।शराबबंदी कानून के दायरे में आईएएस, आईपीएस, इंजीनियर व जनप्रतिनिधि को भी समान रूप से शामिल किया जाना चाहिए। कानून सबके लिए समान होना चाहिए, तभी इसका सही संदेश समाज में जाएगा और पारदर्शिता कायम रहेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि कूपन...