सिकंदरा में सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई
गंगापार, मई 15 -- विकास खंड बहरिया में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पूर्णिमा श्रीवास्तव, सैयद जिया हुसैन, सीता देवी, शीला कुमारी, साजिदा बेगम एवं राम आधार को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। बहरिया के खंड शिक्षा अधिकारी शिव औतार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एआरपी नेहा, अंशु त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह एवं विष्णुकांत ने संयोजन किया। श्वेता सिंह ने संचालन किया। सेवानिवृत्त शिक्षकों को पौधा, शॉल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.