जमुई, मार्च 22 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि सिकंदरा नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन अंतर्गत लहिला हबड़ी कुआं से शनिवार की सुबह एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। शव को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर के बाद शव की पहचान लहिला निवासी 30 वर्षीय धनेश्वर मांझी पिता स्वर्गीय बालेश्वर मांझी के रूप में की गई। बताया जाता है कि मृतक धनेश्वर मांझी के परिवार में सिर्फ एक मां है। धनेश्वर दो दिनों से लापता था और उसकी मां अपने बेटे को खोजने के लिए इधर-उधर भटक रही थी। तभी शनिवार की सुबह कुएं से शव तैरता हुआ मिला। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना सिकंदरा थाने को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विकास कुमार, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार के द्वारा कुएं से शव निकलवाया गया। थानाध्यक्ष के सूचना पर फॉरेंसिक टीम एवं एसडीपीओ सतीश सुमन घटनास्थल पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.