सिकंदरा पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर किया जब्त
जमुई, मार्च 9 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं के विरुद्ध पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा पुलिस की यह कार्रवाई सिकंदरा थाना क्षेत्र के खरडीह रोड टाल सहरसा मोड़ के समीप की गई जहां अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस की इस स्त्रिरयता से अवैध खनन के सिंडिकेट में हड़कंप मचा हुआ है। थानाध्यक्ष का कहना है कि क्षेत्र में अवैध बालू उठाव और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और संबंधित विभाग द्वारा अग्रिम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। वहीं चालक पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.