जमुई, सितम्बर 29 -- सिकंदरा । निज प्रतिनिधि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिकंदरा थाना की पुलिस ने बालाडीह गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने एक तस्कर के घर से करीब पचास लीटर देशी चुलाई महुआ शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को बालाडीह गांव में अवैध शराब के निर्माण व भंडारण की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस बल के साथ बालाडीह निवासी रामखेलावन केवट के पुत्र नीरू केवट के घर पर औचक छापेमारी की गई। यह भी पढ़ें- बालाडीह से 50 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार घर की तलाशी के दौरान छुपाकर रखी गई लगभग पच...