सिकंदरा के पिरहिंडा के पास सड़क हादसे में बिजली मिस्त्री की मौत, ट्रक चालक फरार
जमुई, जून 10 -- सिकंदरा । निज प्रतिनिधि सिकंदरा-शेखपुरा एनएच 333ए मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार बिजली मिस्त्री युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकंदरा पावर हाउस के समीप रहने वाले 30 वर्षीय मिथुन कुमार, पिता महेश महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिथुन कुमार निजी तौर पर बिजली मिस्त्री का काम करते थे और इसी कार्य से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जाता है कि पिरहिंडा के समीप मुख्य सड़क पर मुड़ने के दौरान सिकंदरा की ओर से शेखपुरा जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.