सिकंदराराऊ से गंगा यात्रा को हजारों श्रद्धालु हुए रवाना
हाथरस, जून 30 -- सिकंदराराऊ। श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज के तत्वावधान में सोमवार को 52वीं निःशुल्क गंगा स्नान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के विशाल मैदान में किया गया। उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और मां गंगा के जयकारों के साथ रात्रि रवाना हुई इस यात्रा में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य आयोजक सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज के नेतृत्व में समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए उनके गांवों से गंगा तट तक निशुल्क बसों, भोजन, पेयजल और प्राथमिक उपचार की मुकम्मल व्यवस्था की गई। यह भी पढ़ें- पूर्णिमा पर की महाआरती, पढ़ा हनुमान चालीसा पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालु शिव-पार्वती और गंगा मैया के भजनों पर झूमते हुए नजर आए। विधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.