सिकंदराराऊ में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रताड़ना का आरोप
हाथरस, मई 13 -- हाथरस, सिकंदराराऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव जरीनपुर भुरका में एक महिला की मंगलवार देर रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर मायके पक्ष के लोग पंहुच गए। उन्होने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद एटा के विक्रमपुर निवासी निशा की शादी 18 वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव जरीनपुर भुरक्का निवासी गगन कुमार के साथ हुई थी, जोकि अध्यापक है। मंगलवार की देर रात निशा की तबियत अचानक बिगड़ गई। संदिग्ध अवस्था में उनकी मौत हो गई | मौके पर मृतका के भाई ने पहुंच कर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन निशा काफी समय से अस्वस्थ रहती थी, उसका उपचार भी नही चल रहा था। आरोप है कि ससुरालीजन भी बहन को प्रताड़ित करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.