हाथरस, जुलाई 30 -- सिकंदराराऊ। बुधवार की सुबह ट्रकों में गोवंश लदे होने की सूचना पर गौ रक्षक दल, बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने काफी भाग दौड़ के बाद अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर पर पुल के समीप दो ट्रकों को पकड़ लिया। जिनकी तलाशी के दौरान उन में दर्जनों भैसें तथा कट्टी के पशु एक के ऊपर एक लदे हुए थे। पशुओं की दुर्दशा को देखकर हिंदूवादी नेताओं ने रोष जताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं सूचना मिलती ही मौके पर कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। और वहां मौजूद ट्रकों में लदी हुई भैंसों को कोतवाली लेकर आ गये। उसके बाद पशु कूरता अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है。 यह भी पढ़ें- Unnao News: ढाबे पर खड़े चार मिनी ट्रकों में लद...