हाथरस, जुलाई 20 -- सिकंदराराऊ। सोमवार को आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा सिटी पैलेस गेस्ट हाउस कासगंज रोड पर दोपहर 2:30 बजे आएंगे। जिनका भाजपाइयों द्वारा प्रथम बार सिकंदराराऊ आगमन पर स्वागत किया जाएगा। वहीं उक्त कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र सिंह राणा व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रेम सिंह कुशवाहा तथा पूर्व जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी भी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता व मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता ने संयुक्त रूप से अपने आवास पर दी। इस दौरान गिरीश मोहन गुप्ता, सुमित गुप्ता, जितेंद्र माहेश्वरी, मुकुल गुप्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...