बुलंदशहर, मई 12 -- प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन निर्माण के निर्देश दिए हैं। लेकिन अभी तक सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन के लिए भूमि चिन्हित नहीं हो सकी है। तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली के चलते योजना अधर में लटकी हुई है। मुख्य विकास अधिकारी ने पत्र भेज कर उपजिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि का चयन किया जाए। शासन के निर्देशानुसार भवन ऐसे स्थान पर बनाया जाना है, जहां ऑल वेदर सड़क की सुविधा हो तथा आम लोगों की पहुंच आसान रहे। इसके निर्माण के लिए लगभग 3000 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता बताई गई है। यह भी पढ़ें- पंचायत सचिवों की हड़ताल से विकास कार्य ठप, ग्रामीण परेशान भवन में हॉल, स्टेज, बैठक कक्ष, शौचाल...