सिकंदराबाद में मोबाइल लूट का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला
बुलंदशहर, जून 27 -- कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात मोबाइल लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस बदमाशों से पूछताछ में जुटी है। गांव शेरपुर निवासी अजीत राजपुरा खुर्द से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में तीन बदमाशो ने उसका मोबाइल लूटने का प्रयास किया।बताया जाता है कि जब अजीत ने विरोध किया तो बदमाशो ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। तीनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया।घायल युवक को उपचार के लिए नोएडा के निजी अस्पताल भेजा गया। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि युवक से मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया था। विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.