सहरसा, दिसम्बर 20 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खजुराहा पंचायत अंतर्गत बघेल गांव में गुरुवार की शाम उस समय कोहराम मच गया, जब आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में कार्य करने वाले गांव के मजदूर गुलशन कुमार (24 वर्ष) का शव गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ मृतक के दरवाजे पर जुट गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बघेल गांव निवासी गुलशन कुमार अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में एक प्ले-दरी फैक्ट्री में काम करता था। बीते मंगलवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे घर ले जाने की सलाह दी। इसी दौरान मंगलवार की शाम एंबुलेंस से घर लौटते समय रास्ते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.