बुलंदशहर, अगस्त 18 -- सिकंदराबाद। प्रदेशव्यापी संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. विश्वरंजन मोहंती मंगलवार को सिकंदराबाद पहुंचे। भटनागर लॉ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने गुलावठी व सिकंदराबाद ब्लॉक तथा नगर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर संगठन की जमीनी स्थिति, पार्टी की सक्रियता और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव लिए।

बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की। डॉ. विश्वरंजन मोहंती ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करना और सक्रिय, कर्मठ व संघर्षशील कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना है। पार्टी में उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जा...