सिकंदराबाद में करंट की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की मौत
बुलंदशहर, मई 31 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काला पीर गोरखी में रविवार को करंट की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग और नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ट्रांसफार्मर को आबादी वाले रास्ते से हटाने की मांग की। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर की लोहे की रॉड में दौड़ रहे करंट से 4 वर्षीय मासूम की मौतघटना का विवरण मोहल्ला कालापीर गोरखी निवासी तमसीर का चार वर्षीय पुत्र सबरेआलम और आठ वर्षीय पुत्र मोहम्मद रविवार सुबह दुकान से सामान लेने जा रहे थे। बताया जाता है कि जलभराव होने के कारण दोनों बच्चों को ट्रांसफार्मर के पास से होकर गुजरना पड़ा। आरोप है कि ट्रांसफार्मर के डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में करंट उतर रहा था। इसी दौरान सवरे आलम उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.