बुलंदशहर, अप्रैल 14 -- औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों का आक्रोश धीरे-धीरे सुलग रहा है, सोमवार को दो कंपनियों के श्रमिकों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। अफसरों के आश्वासन पर श्रमिक काम पर लौट गए। लेकिन मंगलवार की सुबह फिर दो कंपनियों में मांगों को लेकर श्रमिक धरने पर बैठ गए ,पुलिस और प्रशासन के आला अफसरो के आश्वासन पर कई घंटे बाद श्रमिक काम पर लौटे। गौरतलब है कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित टॉपिकल एग्रोसिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सोमवार को श्रमिकों ने मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। उसके बाद वीलाइन कंपनी के श्रमिक भी मांगो को लेकर धरने पर बैठ गए। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : औद्योगिक क्षेत्र में फिर भड़का श्रमिकों में असंतोष, मानदेय बढ़ाने की मांग पर काम ठप अफसरों के समझाने-बुझाने पर श...