आगरा, मार्च 26 -- गर्मियां आने के साथ ही जलकल विभाग के पानी के ओवरहेड और अंडरग्राउंड टैंकों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। इसी वजह से शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। आवास विकास कालोनी सेक्टर दो स्थित जोनल पंपिंग स्टेशन के टैंकों की सफाई के चलते बोदला-सिकंदरा क्षेत्र में जलापूर्ति कल शाम से ठप रहेगी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि हरीपर्वत जोन के अन्तर्गत आवास विकास सेक्टर-2 जोनल पम्पिंग स्टेशन में ओवरहेड टैंक एवं सीडब्लूआर की सफाई का कार्य 28 मार्च को कराया जाना है, जिसके कारण 28 तारीख की शाम और 29 मार्च को पूरे दिन पश्चिमपुरी, बोदला, राहुल नगर, दीप नगर आदि क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने आम जनता को सुझाव दिया है कि पानी की समस्या न हो इसके लिए 28 मार्च को सुबह होने वाली जला...