बलिया, मार्च 15 -- सिकंदरपुर। कस्बा के बेल्थरारोड मार्ग पर स्थित हॉस्पिटल मोड़ पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से परेशान स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों की मानें तो हॉस्पिटल मोड़ अत्यंत व्यस्त स्थान है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज, उनके परिजन, स्कूली छात्र-छात्राएं और आम लोग गुजरते हैं। बावजूद इस स्थान पर न तो कोई स्पीड ब्रेकर है और न ही यातायात नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संकेतक लगाए गए हैं। परिणामस्वरूप तेज रफ्तार वाहन अक्सर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाओं का कारण बन जाते हैं। कई बार छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं...