मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिकंदरपुर स्टेडियम रोड में फिर धंसान हुआ है। स्टेडियम से हनुमान मंदिर चौराहे की ओर आगे बढ़ने पर सड़क के बीचोंबीच का हिस्सा उसी जगह पर धंसा है, जहां मेनहोल का ढक्कन है। मौके पर करीब पांच फीट लंबाई व चौड़ाई में धंसने से सड़क टूट गई है। करीब छह इंच तक धंसान है। साथ ही अब बगल में भी सड़क धंसनी शुरू हो गई है।स्थानीय मंगल सहनी, सतेंद्र मांझी व विनोद कुमार के मुताबिक बीते चार दिनों से यह स्थिति है। बीच में किसी ने मौके पर मिट्टी-राबिश रख दिया, फिर भी धंसान जारी है। इस रास्ते से दिन-रात वाहनों की आवाजाही होती है। खासकर रात में सामान लदे बड़े ट्रकों के गुजरने के समय खतरा बढ़ जाता है।दरअसल, पिछले माह सिकंदरपुर स्टेडियम के गेट के सामने सड़क पर मेनहोल के ढक्कन के पास ही धंसान हुआ था। वहां से करीब 50 ...