मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान में राहत को लेकर टोकन कटाने वाले 1625 लोगों ने दूसरे दिन रविवार को भी सिकंदरपुर स्टेडियम परिसर में पहुंचकर चालान की राशि जमा कराई। इसको लेकर सुबह से ही वाहन मालिक स्टेडियम में बने काउंटरों पर पहुंचने लगे थे। इनमें अधिकांश वैसे वाहन मालिक थे जो शनिवार को रात हो जाने के कारण टोकन लेकर लौट गए थे।जिला परिवहन अधिकारी के अनुसार पहले और दूसरे दिन चालान जमा कराने के लिए कुल 10243 लोगों ने टोकन लिया था। इसमें पहले दिन 7618 लोगों ने चालान राशि जमा कराई। शनिवार को काफी रात हो जाने के कारण दूसरे दिन रविवार को भी चालान राशि जमा कराई गई। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक चालान के 7618 मामले निष्पादित, 51.20 लाख वसूला गया जुर्माना रविवार को 1797 लोगों का चालान जमा हुआ। दोनों दिन...