संभल, अप्रैल 21 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर सराय में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे घर में खड़ा ट्रैक्टर, बाइक और लाखों रुपये के आलू जल गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर सराय में सोमवार सुबह घर में सुलग रही लकड़ी से निकली चिंगारी ने कुछ ही देर में भीषण आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने आसपास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया और तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैलने लगीं। पीड़ित नवीद ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक बाइक और करीब 25 बोरे आलू भी इसकी चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- पंसा गांव में एक घर में लगी आग कुछ ही पलों में सब कुछ जलकर राख हो गया।आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर गांव में...