मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सिकंदरपुर लेक फ्रंट में एम्यूजमेंट पार्क बनेगा। पटना में बुधवार को नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव सह चेयरमैन विनय कुमार की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में यह निर्णय हुआ। पीपीपी मॉडल पर एम्यूजमेंट पार्क विकसित किया जाएगा, जिसमें लोगों को मनोरंजन की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। इसमें झूले, गेम व शो के साथ फूड कियोस्क तक के इंतजाम होंगे। बैठने के लिए विशेष डिजाइन वाले कंक्रीट के बेंच भी लगाए जाएंगे।स्मार्ट सिटी के तहत सिकंदरपुर लेक फ्रंट के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत पूर्व में लेक एक एरिया में स्कल्पचर गार्डेन का निर्माण हो चुका है। बैठक में नगर आयुक्त सह एमडी ऋतुराज प्रताप सिंह व स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे। मेयर सह डायरेक्टर निर्मला साहू और डीएम सह डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.