सिकंदरपुर में 2 करोड़ से बनेगा बरसाती नाला, मेयर ने किया शिलान्यास
गुड़गांव, अप्रैल 1 -- गुरुग्राम। मानेसर नगर निगम की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने बुधवार को गांव सिकंदरपुर में दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे बरसाती नाले का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इसके बनने से गांव में जलभराव की पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी। इस मौके पर वार्ड 19 के पार्षद रवि यादव, निगम अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे। मेयर ने अपने संबोधन में कहा कि निगम क्षेत्र के सभी गांवों का बिना भेदभाव समान विकास किया जाएगा और हर गांव में माइक्रो एसटीपी प्लांट लगाए जाएंगे ताकि जल प्रदूषण पर अंकुश लग सके। सेक्टर-83, 84 और 85 के लिए एक नया कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। सेक्टर-83 में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लेक व्यू पार्क और मंदिर का निर्माण होगा। मेयर ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए निगम क्षेत्र के हरसरू, नैनवाल और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.