मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच जिला शाखा की ओर से शुक्रवार को सिकंदरपुर स्थित श्री अन्नपूर्णा ढांढन सती मंदिर में श्री ईशर गणगौर तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। शाम में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने ईशर गणगौर की प्रतिमा की पूजा की।महोत्सव के संयोजक रोशन नथानी ने बताया कि शनिवार सुबह गणगौर की पूजा शुरू होगी और दोपहर तीन बजे से सिकंदरपुर सीढ़ीघाट पर गणगौर की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मौके पर मंत्री विकास मरोड़िया, आयुष कुमार, राज केडिया, कुसुम चाचान, मधु पंसारी, नेहा नाथनी आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...