सिकंदरपुर में मंदिर परिसर की घेराबंदी के दौरान विवाद, मारपीट
भागलपुर, जून 22 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में रविवार को मंदिर परिसर की घेराबंदी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और हंगामा के बाद मारपीट की घटना हुई। घटना में चार लोगों के जख्मी होने की बात सामने आई है।घेराबंदी के दौरान दूसरे पक्ष ने जमीन पर मालिकाना हक जताते हुए उसे रोकने को कहा जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर एक पक्ष ने आरोप लगाया कि जिस जमीन को लेकर पड़ोसी से उसका विवाद है उसी जमीन पर मूर्ति रख दी गई। ऐसा इसलिए किया गया, ताकि जमीन मालिक उस पर अपना हक नहीं जता सके। मोजाहिदपुर थानेदार इंस्पेक्टर रविशंकर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर लिखित शिकायत भी मिली है। जिसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.