सिकंदरपुर में दो किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नशा के विरुद्ध अभियान में सिकंदरपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दो किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के नेपाल से गांजा मंगाने वाले सिंडिकेट से जुड़े होने की पुलिस को आशंका है।एसडीपीओ नगर-एक सुरेश कुमार के अनुसार, 4 सितंबर को सूचना मिली थी कि सिकंदरपुर थाना के पास आम्बेडकर नगर में गांजा की खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना पर सिकंदरपुर थाने की टीम ने त्वरित छापेमारी कर स्थानीय चन्देश्वर सहनी को 1.94 किलोग्राम गांजा और 7943 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में गांजा पैक करने वाला 1.14 किलोग्राम रैपर, एक तराजू और दो बाट (20 ग्राम और 5 ग्राम) भी बरामद किए गए। इस संबंध में सिकंदरपुर थाना में केस दर्ज किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि अभियुक्त के आपराधिक इति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.