मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर। लकड़ीढाई मारवाड़ी हाईस्कूल के पास स्थित माई स्थान मंदिर से शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दानपेटी की चोरी कर ली। रविवार की सुबह जब पुजारी मंदिर खोलने पहुंचे तो उन्हें मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दानपेटी गायब थी। इसके बाद पुजारी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस, मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों को दी। सूचना पाकर पहुंची सिकंदरपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया था। सिकंदरपुर थानेदार दुखी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...