मुजफ्फरपुर, मई 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर मरीन ड्राइव रोड में शुक्रवार की देर शाम एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर सिर फोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों की माने तो जख्मी ब्रह्मपुरा इलाके के एक बड़े कॉलेज का छात्र है। वह इलाके में घूम रहा था। इसी बीच स्थानीय युवकों से उसकी बकझक हो गई, जिसके बाद युवकों ने उसपर हमला कर दिया। इस घटना में उसका सिर फट गया। खून से लतपथ होकर वह जमीन पर गिर गया। घटना के बाद उसे जूरन छपरा रोड नंबर एक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कॉलेज के अन्य सैकड़ों छात्र भी अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान हंगामा शुरू हो गई। हालांकि, आसपास के लोगों के समझाने के बाद वे सभी शांत हुए। बताया गया कि छात्रों का गुट हमला करने वाले युवकों की तलाश में मरीन ड्राइव रोड...