आगरा, मार्च 7 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर मनोना में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। एसडीएम प्रदीप कुमार विमल, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों व गर्भवती महिलाओं को समय पर टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली की चिकित्सा अधिकारी डा. शिवाश्री तिवारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने गांव में डोर-टू-डोर पहुंचकर लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित ग्रामीणों को मौके पर ही आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। ग्रामीणों ने भी अभियान में सहयोग करते हुए स्वास्थ्य व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.