कन्नौज, मई 28 -- छिबरामऊ। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच सिकंदरपुर बाजार में लगा वाटर कूलर खराब पड़ा है जिसकी वजह से लोगों को पीने के पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत द्वारा पूरे नगर में कुल 22 वाटर कूलर युक्त पानी की टंकियां स्थापित की गई हैं। इनमें से 21 वाटर फ्रीजर पूरी तरह संचालित हैं और लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध करा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बाजार स्थित एक टंकी में तकनीकी खराबी आई है। जांच में कुछ जरूरी पार्ट खराब मिले, जो स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं थे। पार्ट बाहर से मंगवाए गए हैं और मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- वाटर फ्रीजर गर्मियों में गर्म सर्दियों में देता ठंडा पानी उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले एक-दो दिनों में वह वाटर फ्रीजर भी चालू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्त...