सिकंदरपुर नहर में मिला अज्ञात युवक का शव
सहारनपुर, अगस्त 6 -- सिकंदरपुर के पास नहर में बुधवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची मिर्जापुर पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस के अनुसार दोपहर पीआरवी के माध्यम से नहर में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उपनिरीक्षक अवशेष भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। जांच के दौरान मृतक के पास कोई दस्तावेज या पहचान संबंधी सामान नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया कि आसपास के थाना क्षेत्रों और गुमशुदगी के अभिलेखों का मिलान कराया जा रहा है, ताकि शव की पहचान हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.