बलिया, अप्रैल 28 -- सिकंदरपुर। कस्बा के करीब एक दर्जन से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर लाखों की लागत से स्थापित आरओ प्लांट सूखे पड़े हैं। इसके कारण नगरवासियों समेत राहगीरों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। प्रशासनिक उपेक्षा का आलम यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में लगा आरओ खराब है। जबकि यहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज और तीमारदार आते हैं। सक्षम परिवार के मरीज और तीमारदार तो बोतलबंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाते दिख रहे हैं। लेकिन हाशिए और मध्यवर्गीय परिवार के लोग आर्सेनिक उगल रहे हैंडपम्प से अपनी प्यास बुझाने को लाचार हैं। इसी तरह नगर का प्रसिद्ध जल्पा मन्दिर परिसर में लगा वॉटर कूलर और जल प्याऊ बंद पड़ा है, जिससे दर्शन-पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी में बेहद परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- बेंदी में डेढ़...