उन्नाव, जून 20 -- अचलगंज, संवाददाता। गंगा को स्वच्छ निर्मल बनाए रखने हेतु चलाई जा रही 15 दिवसीय गंगा पद यात्रा के छठवें दिवस विकास खंड सिकंदरपुर कर्ण के ग्राम खन्नापुरवा पहुंची। यहां प्राचीन महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विधिवत पूजन कर किया गया। समाजसेवी अनुराग त्रिवेदी के नेतृत्व में निकली यात्रा बैरागर के मुख्तयार खेड़ा, पदमरा एवं छड़ऊवा खेड़ा, पहुंचकर घर-घर जनसंपर्क किया तथा स्थानीय ग्रामीणों से भेंट कर गंगा को स्वच्छ निर्मल बनाए रखने की अपील करते हुए पूर्णिमा तिथि को आयोजित होने वाली दिव्य गंगा आरती में आने को आमंत्रित किया। इस दौरान श्री त्रिवेदी ने कटरी क्षेत्र के लोगों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस...