मुजफ्फर नगर, जून 12 -- भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदपुर में मामूली विवाद और जानलेवा हमले में घायल हुए 75 वर्षीय बुजुर्ग की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग पर पिता-पुत्र ने हमला किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश कर रही है।

घटना का विवरण गुरुवार को गांव सिकंदपुर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग वीरेन्द्र शर्मा अपने गांव के रणवीर के मकान के बाहर बैठा हुआ था। वह रणवीर से पैसे मांग रहा था। आरोपी रणवीर अपने मकान में भीतर चला गया। इसी बीच वीरेन्द्र शर्मा उसके मकान में चला गया। गुस्से में आकर रणवीर व उसके बेटे नितिन ने वीरेन्द्र शर्मा की लाठी-डंडों से पिटाई की। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया...