नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- भारतीय मार्केट में इन दिनों एसयूवी का जबरदस्त क्रेज है। जब बात कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की आती है तो मुकाबला काफी कड़ा हो जाता है। हाल ही में फॉक्सवैगन ने अपनी पॉपुलर एसयूवी टाइगुन का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है। इसका मुकाबला मार्केट के पुराने 'किंग' हुंडई क्रेटा और टाटा मोटर्स की नई और आइकॉनिक टाटा सिएरा से है। अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं तो इन तीनों के बीच कीमत का अंतर समझना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि आपके बजट में कौन-सी गाड़ी सबसे फिट बैठती है।टाइगुन vs क्रेटा फॉक्सवैगन ने टाइगुन फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये रखी है। यह कार अपनी मजबूती और सेफ्टी के लिए पहचानी जाती है। इसके टॉप-स्पेक पेट्रोल वैरिएंट की कीमत करीब 19.29 लाख रुपये तक जाती है। दूसरी ओर इस सेगमेंट में सबसे ज्...