नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- Guru Gochar 2026: अक्टूबर के आखिरी दिन गुरु ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 31 अक्टूबर 2026 को गुरु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, शिक्षा, धन और विस्तार से जोड़कर देखा जाता है। गुरु के इस राशि परिवर्तन का असर अलग-अलग राशियों पर अलग तरह से पड़ने की ज्योतिषीय मान्यता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक, सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर कई मामलों में अच्छा रह सकता है। इन राशियों के जातकों को करियर, कारोबार, धन और व्यक्तिगत जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।मेष राशि गुरु का सिंह राशि में जाना मेष राशि वालों के लिए शिक्षा, प्रेम और रचनात्मक कामकाज से जुड़े मामलों में अवसर ला सकता है। जो लोग किसी नई योजना पर काम कर रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सकत...